फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गोली लगने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र केे ग्राम कुंडपुरा में शुक्रवार शाम घर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से किशोर की मौत हो गई। मृतक के भाई ने पांच लोगों पर रंजिश में घर में घुसकर गोली मारने का आरोप लगाया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडपुरा मजरा बारामऊ निवासी अखिलेश (17) शुक्रवार शाम घर में अकेला था। इसी दौरान संदिग्ध हालात में कनपटी में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घर से कुछ दूरी पर स्थित गोड़े में मौजूद मृतक के पिता चंद्रप्रकाश, भाई मनोज गोली की आवाज सुनकर परिजन घर की तरफ भागे।
मृतक के भाई मनोज ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मनोज ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही थी। उसने रंजिश के कारण पांच लोगों पर घर में घुसकर गोली मारने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। अखिलेश परिजनों के साथ खेती में हाथ बंटाता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजपाल सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें