फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाढ़ से चार ब्लॉकाें के 62 विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गंगा, राम गंगा और गर्रा में आई बढ़ का असर परिषदीय विद्यालयोंं के विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य पर पड़ा है।
विज्ञापन

विद्यालय में पानी भर जाने व विद्यालय तक जाने का रास्ता न होने के कारण 62 विद्यालय बंद हैं। एक ब्लॉक के तीन बंद विद्यालयोंं को बाढ़ कम होने पर खोल दिया गया। बंद किए गए विद्यालयों की सत्र परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय आरके द्विवेदी ने बताया कि बाढ़ के कारण पांच ब्लॉकों के 65 विद्यालय प्रभावित हुए हैं। इनमें से हरपालपुर के 39, बिलग्राम के 11, सांडी के आठ, माधौगंज के चार और भरखनी के तीन विद्यालय शामिल हैं। बाढ़ कम होने पर भरखनी के तीनों विद्यालयों में शुक्रवार से शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। शेष विद्यालय बंद है। शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों को संबद्ध कर दिया गया है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों के विषय में जानकारी रखने और विद्यार्थियों व शिक्षकों के विषय में सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरदोई। बाढ़ के कारण विद्युत उपकेंद्र पलिया से जुड़े क्षेत्र के सभी गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं। जेई गंगाराम ने बताया कि उपकेंद्र से जुड़े 113 गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित है। इसके अलावा बिलग्राम उपखंड क्षेत्र मल्लावां उपखंड क्षेत्र व सांडी उपखंड क्षेत्र से जुड़े गांवों में बाढ़ के कारण बिजली नहीं जा पा रही है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम कुशल कांत राठौर ने बताया कि अभी तक 19 गांव की बिजली आपूर्ति बंद होने की सूचना आई है। सभी उपखंड अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के विषय में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें