फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शिक्षकों को समायोजन के लिए जुलाई तक कराना होगा इंतजार

Fri, 22 May 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को समायोजन के लिए जुलाई तक इंतजार करना होगा। अब नए सिरे से सरप्लस शिक्षकों की सूची तैयार की जाएगी। विभाग न्यायालय की टिप्पणी के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम दो और जूनियर हाईस्कूल में कम से कम तीन शिक्षकों की तैनाती को लेकर समायोजन प्रक्रिया चल रही थी। जिले के 357 सरप्लस शिक्षकों को चिह्नित किया गया था। उनको एकल व बंद विद्यालयों में समायोजन किया जाना था, जिसके लिए अंतिम सूची तैयार की जा रही थी। इसी बीच शुक्रवार को उच्च न्यायालय में समायोजन को लेकर चल रही सुनवाई पर न्यायालय की ओर से तीन बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुसार अब प्रक्रिया तीन जुलाई के बाद पूरी की जाएगी। उससे पूर्व विभाग कनिष्ठ के स्थान पर वरिष्ठ शिक्षकों की सरप्लस की सूची तैयार करेगा। इससे समायोजन से प्रभावित हो रहे शिक्षकों को जुलाई तक राहत मिल गई है। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रभाष कुमार ने बताया कि न्यायालय से निर्देश हुए। उससे संबंधित विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश आने हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें