फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घिरे शिक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड टड़ियावां के बीईओ व एक शिक्षक का सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मामले में दोनों से बीएसए ने स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन


विकास खंड टड़ियावां के प्राथमिक कोटरा के मिड डे मील की गुणवत्ता खराब होने का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मिड डे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां अनिल झा विद्यालय जांच करने पहुंचे थे। जांच के दौरान उनका रसोइयों को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में बीएसए प्रभात मिश्र की ओर से विद्यालय के प्रधानाध्यापक व एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया था। रसोइयों को धमकाने के वायरल वीडियो में बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने खंड शिक्षा अधिकारी अनिल झा से स्पष्टीकरण तलब किया है।
इसके अलावा विकास खंड टड़ियावां के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एफएनएल प्रशिक्षण के दौरान सोमवार को एक शिक्षक के एक पेड़ के चबूतरे पर लेट होने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें शिक्षक की पहचान कन्या प्राथमिक विद्यालय भैसरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अंकुर वर्मा के रूप में हुई थी। वायरल वीडियो में शिक्षक पर नशे में होने का आरोप है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही विभागीय जांच भी कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें