फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ऑनलाइन शिक्षण को और बेहतर बनाने का करें प्रयास : डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ऑनलाइन शिक्षण को और बेहतर बनाने के लिए प्रधानाचार्य अपने स्तर से प्रयास करें। इसके अलावा इंस्पायर अवार्ड के लिए अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित करें। यह बातें बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक बीके दुबे ने राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित प्रधानाचार्यों की बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानाचार्यों के साथ कोविड-19 के तहत पाठ्यक्रम में 30 फीसदी कटौती के बाद शेष पाठ्यक्रम व शैक्षणिक कैलेंडर पर भी चर्चा की। ऑनलाइन शिक्षण की प्रगति व बेहतर बनाने के लिए प्रधानाचार्यों से सुझाव मांगे। छात्र-छात्राओं के पास एंड्रॉयड फोन व टेलीविजन की उपलब्धता पर भी विचार विमर्श किया गया। वहीं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण की सूचना निर्धारित प्रारूप पर मांगी।
प्रधानाचार्यों से अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक, मानव संपदा पोर्टल पर अभिलेखों के अपलोड करने की स्थिति तथा नवीन प्रवेश की स्थिति व गूगल मीट पर बैठक कर संबंध में विचार विमर्श किया गया। शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के जमा कराने की स्थिति पर भी चर्चा की गई। उन्होंने शैक्षणिक कैलेंडर, ऑनलाइन शिक्षण की प्रगति, नवीन प्रवेश की प्रक्रिया, 30 फीसदी पाठ्यक्रम में कटौती, ऑनलाइन बैठक समेत 12 बिंदुओं पर प्रधानाचार्यों से जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें