फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए छह शिक्षक शार्टलिस्ट, जिला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची से जिला दूसरे चरण में ही बाहर हो गया है। प्रदेश के छह जिलों के शिक्षकों को शार्टलिस्ट कर उन्हें साक्षात्कार के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है। जबकि जिले से भेजे गए एक प्रस्ताव को चयन कमेटी ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले के सुरसा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय म्योनी के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर के नाम का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए केंद्र सरकार ने छह शिक्षक शार्टलिस्ट किए हैं। इनमें बुलंदशहर, गोंडा, कानपुर, मुजफ्फरनगर, मीरापुर, उन्नाव के अध्यापकों को शामिल किया गया है। लेकिन प्रधानाध्यापक लाल बहादुर का नाम इस लिस्ट से बाहर है। इसकी सूचना आते ही जिले के शिक्षा विभाग में मायूसी छा गई। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि ये अफसोस की बात है कि जिला राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित नहीं हो पाया। उनका कहना है कि प्रयास जारी रहेगा। अगली बार सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें