हरदोई। जिले के परिषदीय विद्यालय के एक शिक्षक और एक शिक्षिका को शिक्षा श्री व साहित्य सेवा सम्मान से सम्मनित किया गया। केरल राज्यपाल की ओर से दोनों ही शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्राथमिक विद्यालय म्योनी के शिक्षक लालबहादुर और संविलियन विद्यालय मेहुना महेशपुर की शिक्षिका अल्का गौतम ने भी प्रतिभाग किया था। वहां पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के नवाचारी शिक्षकों को देश का शत-प्रतिशत साक्षारता वाले राज्य केरल की शैक्षणिक प्रणाली, नवाचारों, पाठ्यक्रम, भाषा,संस्कृति, परिवेश, बच्चों के लिए उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को उत्तर प्रदेश की तुलनात्मक शिक्षा प्रणाली, का अवलोकन कराया गया। सभी प्रतिभगियों को केरल राजभवन में महामहिम की तरफ से आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने लाल बहादुर गौतम व अलका गौतम को शिक्षा श्री सम्मान व साहित्य सेवा सम्मान, शब्द शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया। लाल बहादुर गौतम की ओर से लिखित पुस्तक निपुण बनेंगे हम का विमोचन भी किया। जिले के शिक्षकों को विद्यालय व विभाग की ओर से बधाई दी गई।