उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के मुताबिक शिक्षकों ने वर्ष 2012 में अपने गृह जनपद से दूर जनपदों में कार्य कर रहे है लगभग 37000 शिक्षकों को गृह जनपद स्थानांतरित करने के लिए सरकार का आभार जताया। साथ ही मांग की कि पूरे प्रदेश में 20 हजार शिक्षक गृह जनपद से दूर अन्य जनपदों में शिक्षण कार्य कर रहे है। इन शिक्षकों को उनके गृह जनपद स्थानांतरण करने की मांग की है।