फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच घरों का सामान राख

Tue, 22 Dec 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के चौधीपुरवा गांव में एक घर के छप्पर में लगी आग ने देखते ही देखते पंाच घरों को चपेट में ले लिया। घटना से चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने जैसे तैसे पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल लेकर पहुंचे कर्मियों को बैरंग बापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के चौधीपुरवा गांव में दोपहर लगभग 12 बजे अचानक रमाकांत के घर से आग की लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के पंाच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें छोटे,राजरानी, कमलेश व कालीचरन आदि के मकान का सामान जलकर राख हो गया।

राजरानी ने बताया कि घर में कोई न होने के कारण आग लगने से घर में रखे दस हजार रुपये नगद सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। कमलेश ने बताया कि वह खेत पर गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान आग लग गई। आग में करीब 4500 रुपये सहित घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया। कालीचरन ने बताया कि वह भी अपने खेत पर गए थे इसी दौरान उनको मालूम हुआ कि घर में आग लग गई है तो वह दौड़कर घर पहुंचे लेकिन तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन


जिसमें घर में रखे करीब सात हजार रुपए नगद सहित हजारों का माल आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर पानी डालकर काबू पाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल हरिओम ने जांच पड़ताल कर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें