फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को दिया प्रेरणा ऐप के विरोध ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रेरणा एप का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी को सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने जिला कार्य समिति के साथ शाहाबाद विधायक को उनके आवास पर प्रेरणा एप के विरोध में 22 सूत्री मांग पत्रों का ज्ञापन दिया। इसके साथ ही संघ की कार्य समिति द्वारा विधायक को प्रेरणा एप के लागू होने वाली समस्याओं व दुष्परिणामों से अवगत कराया। विधायक ने कार्य समिति को यह आश्वासन दिया कि उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को वह मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगी। इस मौके पर जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, अनुराग पांडेय, आशीष दीक्षित, पुष्पेंद्र गुप्त, सिद्धार्थ पांडेय, मनीष राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें