फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टीईटी से शिक्षकों को मुक्त किए जाने की मांग, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टीईटी से शिक्षकों को मुक्त किए जाने की मांग के समर्थन में शिक्षकों ने जुलूस निकाला। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपे। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने टीईटी के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय की तरफ से दिए गए निर्णय में संशोधन की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले गांधी मैदान में पदाधिकारी और शिक्षक एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर भारत सरकार के शिक्षा, मानव संसाधन और प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी को सौंपें। संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) से सेवारत शिक्षकों को मुक्त रखा जाए। कहा कि सभी बेसिक शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किए जाने की अनिवार्यता से देश और प्रदेश के बेसिक शिक्षक नौकरी जाने के भय से परेशान और अवसाद ग्रस्त हो रहे हैं। कहा कि देश के करीब 40 लाख शिक्षक और उनके परिवार प्रभावित होंगे। उत्तर प्रदेश में ही लगभग चार लाख शिक्षक प्रभावित होंगे।
ज्ञापन में कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रतिभाग के स्नातक, बीएड और बीटीसी प्रशिक्षण आवश्यक है। साल 2001 से पहले से नियुक्त बेसिक शिक्षक इंटरमीडिएट और बीटीसी प्रशिक्षण योग्यताधारी हैं जिससे शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक और उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शिक्षक पात्रता परीक्षा से शिक्षकों को मुक्त किए जाने की मांग करता है। ज्ञापन देने वालों में योगेश त्यागी, धीरज अस्थाना, उदय शंकर मिश्र, संतोष अग्निहोत्री, ब्रजेश अवस्थी, अजय दीक्षित, अंतर्यामी, सूर्यकांत, अश्वनी मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, सुनीता सिंह, अनंत कुमार, गोविंद सिंह, सुबोध वर्मा, प्रमोद गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें