हरदोई। टीईटी पास किए जाने की अनिवार्यता से शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी-शिक्षक जीआईसी में एकत्र हुए। वहां पर सभा की और जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, भारत सरकार के शिक्षा मंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी को सौंपे।
उप्र के प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्नान पर बुधवार को जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। सेवारत शिक्षक-शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के आदेश को वापस लिए जाने की मांग की गई। जीआईसी की सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी शिक्षक को परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश दीक्षित ने कहा कि काले कानून को सरकार को हर हाल में वापस लेना होगा। जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनूप दीक्षित, अनुराग पांडे, विनय वर्मा, मंत्री आशीष दीक्षित, जिला संगठन मंत्री कमल किशोर कोहली, पुष्पेंद्र शुक्ला, रविंद्र यादव, मनीष राठौर, सिद्धार्थ पांडेय, राघवेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बावन अभिषेक गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष सांडी अनवर उल हक, ब्लॉक अध्यक्ष भरावन हरिशंकर, ब्लॉक अध्यक्ष बिलग्राम बृजमोहन और शिक्षक अंकित सिंह चौहान, रीना राणा, गीता शर्मा, माया पांडे और सीमा सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।