फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कक्षा चार की छात्रा को शिक्षक ने किया बैड टच, शिकायत पर मां को मारा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के एक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह विद्यालय में हुई घटना का पता चलने पर छात्रा की मां शिकायत करने प्रधानाचार्य के कक्ष में गईं। आरोप है कि वहां आरोपी शिक्षक ने छात्रा की मां को थप्पड़ मार दिया। महिला ने मौके पर पुलिस बुलाई।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी शख्स ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 11 वर्षीय पुत्री शहर के एक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। बुधवार सुबह छात्रा की पर्यावरण विज्ञान और सामान्य ज्ञान की परीक्षा थी। आरोप है कि ब्लैक बोर्ड पर लिखी परीक्षा संबंधी कुछ चीजें छात्रा को पीछे बैठने के कारण दिख नहीं रही थीं। इस पर वह ब्लैक बोर्ड के पास आकर काम करने लगी।
आरोप है कि इस दौरान शिक्षक ने छात्रा को बैड टच किया। दोपहर एक बजे वह और पत्नी स्कूल से पुत्री को लेने पहुंचे। वहां पुत्री ने पूरी बात बताई। उनकी पत्नी प्रधानाचार्य से शिकायत करने गईं। वहां प्रधानाचार्य ने आरोपी शिक्षक को बुलाया। आरोप है कि इस दौरान शिक्षक ने उनकी पत्नी को थप्पड़ मार दिया। उन्होंने 1090 नंबर पर फोन करके शिकायत की। पुलिस मौके पर आई। महिला ने प्रधानाचार्य पर आरोपी शिक्षक पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें