फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टीचर कभी सेवानिवृत्त नहीं होता’

Tue, 18 Aug 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्र पर टीचरों की ओर से टीचर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त दस टीचरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर टीचरों ने गीतों के माध्यम से लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने की कोशिश की।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्र म में बीएसए को आमंत्रित किया गया था। उनके न आने पर सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह गंगवार ने राजबहादुर सिंह राठौर, तोताराम, रामकृष्ण, श्रीपाल, गजराज, गौरीशंकर को और आरआर इंटर कालेज की प्रबंधक कीर्ति सिंह ने सुशीला देवी, अमिरती देवी, किरन बाला, आशा रानी को रामायण, कमंडल, शाल भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सेवानिवृत्त बीईओ ने कहा कि टीचर कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। सेवानिवृत्त होने के बाद भी वह लगातार बच्चों को शिक्षा का ज्ञान कराता रहे। उन्होंने प्रशिक्षु टीचरों से कहा कि टीचर पद की गरिमा को बनाए रखने को टीचर को सरकार की मंशा के अनुरूप समय से स्कूल जाकर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रबंधक कीर्ति सिंह ने कहा कि टीचर की बच्चों को तराश कर उन्हें बेहतर तालीम देकर देश की सेवा करने का जज्बा पैदा करते है। आगे चलकर यही बच्चे सेना और अन्य सेवाओं में जाकर देश की उन्नति के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकृष्ण कनौजिया, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय व संचालन श्रीकृष्ण कनौजिया ने किया।

इस मौके पर बृजेश अवस्थी, गिरजेश राठौर, आेंकार, यशवंत, सुनील, अनुराधा, विवेक, श्रीकृष्ण कनौजिया, गोपीनाथ तिवारी, अवधेेश सिंह आदि मौजूद थेे। कार्र्यक्रम के दौरान एबीआरसी गोपीनाथ तिवारी की पुत्री प्रीति तिवारी के डिप्टी एसपी के पद पर चयनित होने पर उन्हें सरस्वती मां की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें