उत्तर प्रदेशीय लेखपाल संघ ने अतिक्रमण हटाने गए
लेखपाल के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर निरस्त करने की मांग की और साथ ही
अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है। लेखपाल संघ ने बैठक कर प्रशासन को
चेतावनी दी है।
संघ की सोमवार को सदर तहसील में बैठक हुई, जिसमें शासन
के निर्देश पर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान के
तहत ग्राम कोढ़वा में राजस्व टीम पर हमले में लेखपाल के विरुद्ध जानलेवा
हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसकी निंदा की गई।
संडीला तहसील अध्यक्ष
सत्यपाल व मंत्री रमेश कुमार ने कहा कि अभी तक अवैध अतिक्रमण बना हुआ है,
पर लेखपाल पर फर्जी एफआईआर दर्ज हो गई यह निंदनीय है। तहसील अध्यक्ष
बिलग्राम रमाविलास कुशवाहा व मंत्री जय प्रकाश मिश्र ने आश्वत किया कि जनपद
शाखा के साथ है।
सदर तहसील अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव व आलोक मिश्र
ने कहा कि ग्राम कोड़वा में लेखपाल मनोज त्रिपाठी पर दर्ज फर्जी एफआईआर
अविलंब निरस्त की जाए और ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया
जाए। कहा कि यदि प्रशासन द्वारा कार्रवाई न की गई तो संघ आगे की रणनीति
बनाने को विवश होगा।
इस मौके पर जिला मंत्री ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र, सुनील
यादव, राजीव सिंह, राजेश गुप्ता, हीरालाल, फिरंगी लाल समेत कई पदाधिकारी
मौजूद रहे। बैठक संचालन जिला मंत्री ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र ने किया।