फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइनिंग लेटर हाथ में, 477 शिक्षक लगे रहे लाइन में

विज्ञापन
teacher joining in hardoi - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई में 31277 शिक्षक भर्ती में जिले के 477 शिक्षकों को काउंसलिंग के बाद शुक्रवार को ज्वाइनिंग लेटर बांटे गए। लेटर मिलने के दूसरे दिन ही ज्वाइनिंग करने के लिए चयनित अभ्यर्थी शहीद उद्यान स्थित डीआई कार्यालय में सुबह से ही लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि शासन ने 31277 शिक्षक भर्ती में जिले में 513 चयनित अभ्यर्थियों की सूची भेजी थी, इसके बाद दो दिन काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग के बाद शुक्रवार को 477 को नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए। नियुक्ति पत्र जारी होते ही इन शिक्षकों को निश्चित समय में ही ज्वाइन करना होता है लेकिन पहले ही दिन ज्वाइन करने की होड़ लगी रही।
शहीद उद्यान स्थित डीआई ऑफिस में ज्वाइनिंग देने के लिए महिला और पुरुष चयनित अभ्यर्थियों की लाइन लगी रही। पहले दिन 370 से अधिक को ज्वाइन कराया जा चुका है। करीब 100 से ज्यादा शिक्षक शाम साढ़े छह बजे के बाद भी लाइन मेें लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें