team inspection in hospital in hardoi
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी ने शनिवार को टीम के साथ नगर में संचालित तीन नर्सिंग होम व दो प्राइवेट लैब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों जगह पंजीकृत चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। इस पर सीएचसी अधीक्षक ने संचालकों को तीन दिन में अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी की अगुवाई में डॉ. जेपी गुप्ता, शानू खान व जीतू बाबू ने नगर के तीन नर्सिंग होम, दो पैथोलॉजी व एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी जगह सफाई व्यवस्था खराब मिली।
नर्सिंग होम के पास मेडिकल वेस्ट खुले में पड़ा मिला। पंजीकृत चिकित्सकों समेत पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ नहीं मिला। पैथोलॉजी में भी कई खामियां मिलीं। इस पर नाराजगी जता अधीक्षक ने नर्सिंग होम व पैथोलॉजी संचालकों से अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा है।