फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगा शिक्षक को कक्षा से घसीटकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्रा के परिजनों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। दावा है कि शिक्षक कक्षा नौ की छात्रा को अश्लील संदेश व्हाट्सएप पर भेजते थे। हालांकि, शिक्षक ने कोई अश्लील या आपत्तिजनक संदेश न भेजे जाने की बात कही है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कछौना के इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे विद्यालय परिसर में 10-12 लोग घुस आए और एक शिक्षक को कक्षा से घसीटकर पीटने लगे। मैदान में लाकर भी शिक्षक की पिटाई की। पिटाई करने वाले लोग छात्रा के परिवार के थे। अचानक हुई घटना से विद्यालय में अफरा तफरी मच गई। इन लोगों का आरोप था कि उक्त शिक्षक छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजता है। विद्यालय के ही कुछ जिम्मेदारों ने मामला शांत कराया।
कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता ने शिक्षक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। दूसरी ओर शिक्षक का कहना है कि छात्रा से गुरुतर भाव से ही व्हाट्सएप पर बात की गई है। कोई आपत्तिजनक बात या टिप्पणी चैटिंग में नहीं है। शिक्षक ने भी छात्रा के पिता के खिलाफ शिकायत कोतवाली में दी है। दोनों पक्षों के आरोपों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें