फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वसूली और इंट्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे टैक्स कलेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगर पालिका परिषद कार्यालय में एक-एक कर सभी अनुभागों में गड़बड़ी सामने आने लगी है।
विज्ञापन

निविदा, भुगतान के बाद गृहकर और जलकर की फील्ड में वसूली करने वाले टैक्स कलेक्टर ही अपने हाथों से कार्यालय के अभिलेखों में इंट्री करते हैं। गृहकर और जलकर जैसे आमदनी से जुड़े अभिलेखों को भी अलमारी नसीब नहीं हो सकी और खुले में ही रैक में रखवाए जाते हैं।
शहरवासियों को सुविधा, सहूलियत के नाम पर नाला-नालियों की साफ-सफाई के नाम पर निविदा, भुगतान में मनमानी के बाद अब गृहकर और जलकर अनुभाग की भी गड़बड़ी सामने आई है। डीएम एमपी सिंह की ओर से नगर पालिका परिषद कार्यालय पर छापा मारने के बाद से एक-एक कर सभी अनुभागों की गड़बड़ी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

निकाय की आमदनी का बड़ा जरिया और अभिलेखों को सुरक्षित अलमारी में रखने और वसूले गए गृहकर और जलकर के जमा होने के बाद अभिलेखों में इंट्री में भी मनमानी होती रही। टैक्स कलेक्टर अपने-अपने क्षेत्र से गृहकर व जलकर की वसूली करने के बाद कार्यालय में खुले में रखे अभिलेखों में इंट्री की भी जिम्मेदारी निभाते हैं।
बताया गया कि कर अनुभाग में अभिलेखों के रख-रखाव और टैक्स कलेक्टरों की ओर से की गई वसूली और जमा किए जाने के बाद इसकी इंट्री के लिए लिपिक भी तैनात है। लिपिक की ओर से ही यह काम किए जाने चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं होता। इससे गृहकर और जलकर की वसूली और जमा में भी गड़बड़ी की आशंका जाहिर की जा रही है। नगरीय निकाय के अभिलेखों के अनुसार 23,184 मकानों पर करीब तीन करोड़, 25 लाख रुपये का कर बकाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कार्यालय में कर अनुभाग में गृहकर व जलकर से जुड़े अभिलेख खुले में ही रखे मिले थे। इससे इन अभिलेखों की सुरक्षा और रख-रखाव को लेकर लापरवाही की जा रही थी। कर अधीक्षक को सभी अभिलेखों को सुरक्षित अलमारी में रखवाए जाने और जमा की इंट्री लिपिक से कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें