फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अधिकारियों-किसान पदाधिकारियों की वार्ता विफल, भूख हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बघौली। राजस्व विभाग के अधिकारियों-किसान संगठन के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता विफल रही। समस्याओं का समाधान न होने पर पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल शुरू की है। पांच किसानों की ओर से शुरू की गई भूख हड़ताल के साथ ही पदाधिकारियों ने कहा है कि समाधान होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
किसान शक्ति महासभा गुट के पदाधिकारियों ने 25 सितंबर को गोंडाराव बाजार पसिर में पंचायत की थी। पंचायत के बाद समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। समाधान न होने पर तीसरे दिन पांच किसान पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। बुधवार रात तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक गोंडाराव पहुंचे और किसान पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। लंबी वार्तालाप हुई लेकिन, कोई हल न निकल सका। किसान पदाधिकारी भूख हड़ताल पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में राजस्व विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया है। इनका समाधान न होने के कारण विकास खंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत गोंडाराव बाजार परिसर में किसान पंचायत के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज शुक्ला ने बताया कि प्रेमदास, रामरतन, नीरज शुक्ला, छोटेलाल व बबलू समाधान होने तक भूख हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें