फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिल से बोल प्रतियोगिता में बोला हुनर, पाया स्थान

विज्ञापन
फोटो 16: हर्षिता वर्मा। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
हरदोई। डिजिटल इंडिया अभियान से जुड़ी अंतर्ध्वनि की राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता दिल से बोल के अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का हुनर बोला और उन्होंने अपना स्थान पाया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति की ओर से जून माह में ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराई गई। नौवें सीजन में दिल से बोल प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में जूनियर वर्ग का विषय अगर आपको एक दिन के लिए सुपर पावर मिल जाए विषय में दिल्ली की आस्था गुप्ता प्रथम, लखनऊ की मन्नत अशरफ शेख द्वितीय और सीतापुर के विश्वास वर्मा तृतीय रहे।
सांत्वना पुरस्कार के लिए मुंबई के अभिमन्यु दिलीप रिशीश्वर, सीतापुर की पंखुड़ी मेहरोत्रा, हरदोई की आन्या मित्तल को चुना गया। सीनियर वर्ग में अगर आप भारत के शिक्षा मंत्री होते विषय में सीतापुर की हर्षिता वर्मा प्रथम, राजकोट (गुजरात) की मीना वर्ग्या द्वितीय और हरदोई की मानसी शुक्ला तृतीय रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का मूल्यांकन सेवानिवृत साइंटिस्ट डॉ. कंचन श्रीवास्तव और कल्चरल आइकन और मेंटर निशु गुप्ता ने किया। आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संयोजक इला द्विवेदी, डॉ. आशी गुप्ता, अविनाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, दीपक कपूर, अखिलेश गुप्ता, पारुल तिवारी, खुशबू टंडन, दीपिका मित्तल, नीलम राज, गौरी गौर, शिवांगी सिंह आदि मौजूद रहीं।

फोटो 16: हर्षिता वर्मा। स्रोत : आयोजक

फोटो 16: हर्षिता वर्मा। स्रोत : आयोजक

फोटो 16: हर्षिता वर्मा। स्रोत : आयोजक

फोटो 16: हर्षिता वर्मा। स्रोत : आयोजक

फोटो 16: हर्षिता वर्मा। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें