फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में आवेदक काे पांच अगस्त तक का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थियों के आवेदनपत्र भरने और शुल्क जमा करने से संबंधित समयसारिणी जारी कर दी गई है। व्यक्तिगत परीक्षार्थी पांच अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को अग्रसारण केंद्र के प्रधान की ओर से चालान के माध्यम से कोषागार में शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त रखी गई है।
विज्ञापन

सीमा तक शुल्क जमा नहीं कर पाते हैं तो उनके पास 10 अगस्त के बाद 100 रुपये प्रति परीक्षार्थी के विलंब शुल्क के साथ चालान जमा करना होगा। कोषागार में जमा शुल्क की जानकारी और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों को 16 अगस्त तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। विद्यालय प्रधानाचार्य छात्र के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय, जेंडर आदि का मिलान विद्यालय अभिलेखों से करेंगे। यदि जांच के बाद विवरण में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसमें संशोधन के लिए एक से 10 सितंबर तक का समय दिया गया है।
व्यक्तिगत श्रेणी के विद्यार्थियों की हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल शुल्क 706 रुपये निर्धारित हैं जबकि क्रेडिट सिस्टम और अतिरिक्त विषय के लिए शुल्क 306 और 206 रुपये रखा गया है। इंटरमीडिएट में व्यक्तिगत परीक्षा का कुल शुल्क 806 रुपये तथा अतिरिक्त विषय का शुल्क 206 रुपये तय किया गया है। ऑनलाइन विवरण दर्ज करते समय किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित प्रधानाचार्य ही उत्तरदायी होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक की ओर से इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें