मंगलीपुरवा स्थित डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में चल रहे
समर कैंप में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक
अखिलेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
प्रबंधक
ने कहा खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बच्चे खेलकू द में बढ़चढ़ कर भाग लें।
कुर्सी
दौड़ (बालक) में अमन वर्मा, अमन मिश्रा, शिवांक गुप्ता, (बालिका वर्ग में)
परी गुप्ता, काजल वर्मा, साक्षी मिश्रा, तीन टांग की मनोरंजक दौड़ मेें
मोहित-आलोक, मोहम्मद कैफ-अमित, हर्षित रौनक, जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में
प्रियांशु गुप्ता, अंकित कुमार, ऋषभ गुप्ता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय
स्थान पर रहे।
खो-खो प्रतियोगिता (जूनियर बालिका) में टीम ए की
कीर्ति, शिवानी, सपना, दिव्यांशी, लक्ष्मी, अंशिका, कशिश, सुनैना, आयुषी,
रिया ने टीम बी की शिवानी, नंदिनी, दिव्यांशी, आभा, अदिति, प्रज्ञा, साक्षी
को हराया। संचालन टीचर दुर्र्गेश नंदिनी ने किया।
इस मौके पर
भूमिका सिंह, लक्ष्मी देवी, रुपाली गुप्ता, दिव्या सिंह, अशोक गुप्त,
रामप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। प्रबंधक ने बताया कि सोमवार को समर कैंप
में डांस प्रतियोगिता पूर्वाह्न 9:30 बजे से होगी।