फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जनम तक तुम्ही मिलो मां, यही मेरी कामना

Sun, 10 May 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हर किसी की जिंदगी में मां सबसे अहम होती है। मां खुद तो भूखा रह लेती है, किंतु अपने बच्चों के लिए दो वक्त की रोटी जरूर जुटाती है। इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े। बुखार से तपती मां अपने लिए भले ही दवा न खरीद पाए, पर बच्चे को डाक्टर या इंजीनियर बनाने को फीस जरूर भरती है।
विज्ञापन


कई माताओं ने मुश्किल हालात से जूझकर अपने बच्चों को इस मुकाम पर पहुंचा दिया कि मुंह से बरबस निकल पड़ता है कि ‘मां तुझे सलाम’। मदर्स-डे पर प्रस्तुत है कुछ माताओं की दास्तां, जिन्होंने बच्चों के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। 

कोई भी आपके लिए उतना नहीं कर सकता, जितना कि मां। यह मैंने अपने जीवन में भी देख लिया। मां ने खुद का जीवन तो सीमित संसाधनों में गुजारा, पर मुझे पढ़ा-लिखाकर रेलवे का सीनियर सेक्शन इंजीनियर बना दिया, पर दुखद बात यह है कि मदर्स-डे से तीन दिन पहले मां हमें सदा के लिए छोड़कर चली गई।
विज्ञापन


यह कहना है बोर्डिंग हाउस निवासी अनुराग त्रिपाठी का। लोको वर्कशाप लखनऊ में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात अनुराग का कहना है जो कुछ भी हैं, मां की बदौलत हैं। बताया कि जब पिताजी की मृत्यु हुई तो वे हाईस्कूल के छात्र थे। पिताजी रेलवे में थे।

मां किरन त्रिपाठी ने पेंशन के पैसे खर्च कर हमको महाराष्ट्र से इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग दिलाई। मां ने हमारी पढ़ाई का खर्च कैसे पूरा किया, आज सोचकर आंख में आंसू आ जाते हैं। मां का त्याग ही है कि आज हम इस मुकाम पर हैं, पर दुख इस बात का है मदर्स-डे से तीन दिन पहले यानी गुरुवार को मां हमें छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गई।

मदर्स डे को लेकर बाजारों में उपहारों की धूम एक दिन पहले शनिवार से ही दिखने लगी। गिफ्ट कार्नर उपहार से सजे थे। उधर, स्प्रिंग डेल्स किंडर गार्टेन स्कूल में बच्चों ने मदर्स डे धूमधाम से मनाया। प्राचार्या अदिति गौड़ ने बच्चों को मदर्स डे के बारे में बताया। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी अपनी मांओं को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें