जहानीखेड़ा क्षेत्र में पावर कारपोरेशन के पास पोल
की कमी से तार बांस-बल्लियों के जरिए इधर उधर पहुंचाए गए हैं, जो किसी भी
समय बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं।
ग्रामवासियों ने नए पोल लगवाने की
मांग की है। जहानीखेड़ा क्षेत्र के शैलेंद्र गुप्ता, अलीम खां, मोनू मिश्र,
रामऔतार राठौर आदि ने बताया कि पावर कारपोरेशन एक अरसे से यहां आवश्यक
विद्युत पोल की व्यवस्था नहीं करवा सका है।
इसके चलते लंबे समय से तार
बांस-बल्लियों पर खतरा बन कर झूल रहे हैं। तेज हवाएं चलने पर लोगों का खतरे
के सबब इन के नीचे से गुजर बंद हो जाता है।
कारपोरेशन की यह लापरवाही किसी
भी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों ने बांस-बल्लियों के स्थान
पर नए पोल की व्यवस्था की मांग की है।