फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में स्टेडियम की टीम ने बाजी मारी

Wed, 25 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्टेडियम की टीम विजेता बन गई, जबकि उप विजेता का खिताब पब्लिक शिक्षण संस्थान महोलिया शिवपार को दिया गया।
विज्ञापन

 
मंगलवार को प्रतियोगिता में जनपद के स्कूलों व स्टेडियम सहित छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में फाइनल मैच स्टेडियम व पब्लिक शिक्षण संस्थान महोलिया शिवपार के मध्य हुआ। स्टेडियम ने पब्लिक शिक्षण संस्थान महोलिया शिवपार को 2-1 तथा 5-1 गोल से हराकर विजेता रही और पब्लिक शिक्षण संस्थान की टीम उपविजेता रही।

पुरस्कार वितरण ब्लाक प्रमुख शाहाबाद अखिलेश वर्मा द्वारा किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना की देखरेख में हुई प्रतियोगिता मेें ममता रानी, अब्दुल हफीज, गोपाल मिश्रा, विजय अवस्थी, राहुल मौर्या, रवि शंकर तिवारी, सौरभ गुप्ता, ओमपाल सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शिव ओम त्रिपाठी, शरद कुमार, संजय तिवारी, आशीष बाजपेई, रामदास गुप्ता, अनुराग मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें