फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं के चेहरे खिले, खिलाई मिठाई

Wed, 11 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विस चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई पड़ा। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी नवजीत यादव ने कहा कि दिल्ली विस चुनाव के नतीजों में पार्टी को मिला प्रचंड बहुमत एक अच्छी राजनीति एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वालों के शुभ संकेत है।

मनीष शर्मा, विमलेश शर्मा आदि ने भी विचार रखे। आप के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि झूठ और फरेब की राजनीति करने वाली भाजपा को दिल्ली चुनाव ने आईना दिखा दिया है। पार्टी के जिला संयोजक शमशुद्ददीन ने कहा कि पार्टी की शानदार जीत से सभी में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


दिल्ली की जनता को बहुत बधाई जिसने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी की नीतियों पर अपने विश्वास की मोहर लगाई है। इस मौके पर जिला संयोजक ने पार्टीजन हीरालाल, राममूर्ति, रामनिवास शर्मा, शरद मिश्रा, राम सागर, अनुराग पाल, अनिरुद्ध , धनंजय अवस्थी आदि के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


उधर, भारतीय एकता परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सर्वोत्तम श्रीवास्तव ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप की शानदार जीत पर खुशी का इजहार किया है। कचहरी में अधिवक्ता सीपी शुक्ला, समाजसेवी शैलेंद्र सिंह, गिरीश मिश्रा, अशोक द्विवेदी, जमील खां, रज्जन सिद्दीकी, संजय बाजपेयी, राजीव सिंह, विनय मिश्रा आदि ने भी खुशी जता बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें