फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू उत्पादों के खिलाफ निकाली जाएगी रथयात्रा

Wed, 11 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन रूरल मेडिकोज सोसाइटी दो मार्च से तंबाकू मुक्त भारत अभियान को शुरू करेगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में रथयात्रा निकाली जाएगी। सोसाइटी की मंगलवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल गौतम ने कहा कि सोसाइटी का पांचवें अधिवेशन के मौके पर लखनऊ में तंबाकू मुक्त अभियान का शुभारंभ दो मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत एक रथ यात्रा पूरे प्रदेश में एक वर्ष तक चलेगी। जिससे लोगों को तंबाकू और उसके अन्य उत्पादों जैसे सिगरेट, बीडी, हुक्का, तथा गुटका, पान मसाला से होने वाली बीमारियों के बारे में नुक्कड़ सभाओं, नुक्कड़ नाटकों, बैनर, पोस्टर से जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अपंजीकृत डॉक्टरों की जानकारी को एक पत्रिका भी निकाली जाएगी। इसके अलावा सोसाइटी अपंजीकृत डॉक्टरों को चिकित्सक मित्र बनाने को संघर्ष कर रही और आगे भी करती रहेगी, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है। इस मौके पर कई लोगों मौजूद थेेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें