फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुरवा में किराये के मकान में रहने वाले खादी ग्रामोद्योग विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर कमरे में चादर से फांसी पर लटकता मिला। मृतक की मां ने एक युवती के परिजनों पर हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मूल रूप से बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मसफना निवासी आकाश कुमार (30) खादी ग्रामोद्योग विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुरवा में किराये के मकान में पत्नी पूजा, दो पुत्रों और मां शशि देवी के साथ रहता था।
रविवार को आकाश के मामा के पुत्र की शादी खगेश्वरपुरवा में थी। परिवार के सभी लोग दोपहर में वहां गए थे। शाम को परिजन वापस आए, तो घर के अंदर आकाश का शव लटकता मिला।
विज्ञापन

मृतक की मां शशि ने बताया कि मकान के पास में ही रहने वाली एक युवती से आकाश का मेलजोल था। इसके कारण युवती के परिजन आए दिन उसे धमकाते थे।
उन्होंने आशंका जताई कि युवती के परिजनों ने आकाश को मारकर शव लटका दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई की मौत भी चार माह पहले हो गई थी।
रेलवेगंज चौकी प्रभारी दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें