हरदोई। बावन, बेहटा गोकुल और उधरनपुर सहित 11 विद्यालयों में शुक्रवार को स्मार्ट कक्षाओं के लिए स्मार्ट टीवी का शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक राजेंद्र कुमार श्रीवास ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत से विद्यालयों की सूरत बदल रही है।
विशिष्ट अतिथि बीएसए हेमंत राव ने कहा कि परिषदीय विद्यालय में जल्द ही जनसहयोग से शत प्रतिशत विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय में किए गए प्रेरक प्रयासों के लिए विद्यालय के स्टाफ की सराहना भी की।
विद्यालय के पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए किताबों को विद्यार्थियों का दोस्त बताया। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर, प्राथमिक विद्यालय सहिजना, प्राथमिक विद्यालय कोइलहा, प्राथमिक विद्यालय कटयोना खेड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय यासीनपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गैधरा, प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय उधरनपुर, प्राथमिक विद्यालय मगनपुर व प्राथमिक विद्यालय यासीनपुर आदि में विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के लिए स्मार्ट टीवी दी गई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्रा व उदय शंकर मिश्रा के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस मौके पर बीईओ आईपी सिंह, जिला समन्वयक निर्माण बृजभूषण मिश्र, जिला स्काउट मास्टर डॉ. पंकज वर्मा, रमेश चंद्रा, राजीव चौहान, रामनिवास, दिलीप कुमार सिंह, बृजेंद्र पाल, अंजू राठौर, अंजना खरे आदि मौजूद रहे।