फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रत्याशियों के समर्थक भी कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स, अर्द्धसैनिक सुरक्षा बल लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरा भी लगवाए गए हैं। इस सब के बावजूद प्रत्याशियों के समर्थक भी स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति में लोकसभा क्षेत्र हरदोई के पांच विधानसभा क्षेत्र और मिश्रिख के तीन विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर मतदान के समय उपयोग में लाई गई इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को भंडारित किए जाने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। मंडी में कारोबार भी संचालित होता रहे और इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन भी सुरक्षित भंडारित रहें इसके लिए परिसर को चिह्नित करते हुए सुरक्षा बंदोबस्त किए गए है।
स्ट्रांग रूम परिसर के सुरक्षा बंदोबस्त के लिए परिसर का मुख्य द्वार भी बनाया गया है। यहां पर बैरियर पर पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। परिसर के अंदर जाने के लिए पास होना जरुरी किया गया है। बिना पास के परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए पास की अनिवार्यता के चलते ही लोकसभा क्षेत्र हरदोई और मिश्रिख से चुनाव लड़ रहे दलीय सहित निर्दलीय प्रत्याशियों में से करीब 12 के समर्थकों ने स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए पास जारी कराए हैं। यह समर्थक स्ट्रांग रूम परिसर में बने टिनशेड के नीचे बैठकर निगरानी कर सकेंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा अर्द्धसैनिक सुरक्षा बलों के हवाले दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें