फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डंपर से कुचलकर सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर/हरपालपुर (हरदोई)। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर खितौली गांव के पास मिट्टी लदे डंपर से कुचलकर कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की चाची भाजपा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने बिल्हौर कटरा मार्ग के निकट ककरा बाईपास पर जाम लगा दिया। इसके बाद कार्यदायी संस्था के अज्ञात अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद भी परिजन 50 लाख रुपये का मुआवजे की मांग करने लगे। तकरीबन तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा।



मेरठ से प्रयागराज जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है। कोतवाली व गांव हरपालपुर निवासी अजय द्विवेदी (18) कुछ महीने से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही संस्था पनेच इंफ्रास्ट्रक्चर के सेक्टर कार्यालय में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। उनकी चाची दृष्टि द्विवेदी भाजपा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष हैं। सोमवार रात अजय द्विवेदी की ड्यूटी निर्माण सामग्री लेकर आने वाले डंपर-ट्रकों का स्टॉक व रजिस्टर पर इंट्री करने में लगी थी। रात करीब 9:30 बजे सवायजपुर कोतवाली के खितौली गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर एक डंपर मिट्टी लेकर आया। अजय द्विवेदी रजिस्टर में इंट्री करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान डंपर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल ब्रजेश राय ने डंपर पकड़वा लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को शव घर पहुंचने पर परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट और मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर शव रखकर ककरा बाईपास पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर हरपालपुर-पाली, अरवल, सवायजपुर और सांडी थाने की पुलिस, सीओ रवि प्रकाश सिंह, प्रशिक्षु एसडीएम माधौ उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देश पर मृतक के चाचा अवनीश द्विवेदी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पनेच इंफ्रास्ट्रक्चर के अज्ञात कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। परिजन 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन



जन्मदिन से एक दिन पहले ही हादसे ने छीन ली जिंदगी



अजय द्विवेदी का मंगलवार को जन्मदिन था। अजय अविवाहित थे। मां नीरज द्विवेदी ने बताया कि उनके दो बेटे थे। बड़ा पुत्र अभिषेक है और छोटा पुत्र अजय था। अजय सोमवार शाम ड्यूटी पर जाने से पहले घर में सभी लोगों से मंगलवार को होने वाले अपने जन्मदिन की तैयारी करने के लिए कह गया था। ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। घर में जन्मदिन की तैयारी चल रही थी, लेकिन शाम को ही पुत्र की मौत की जानकारी ने सभी को झकझोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें