फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर-100 टीम सुधारेगी शैक्षणिक गुणवत्ता-बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुपर-100 की टीम निश्चय ही प्रदेश स्तर पर एक नजीर बनेगी और जिले की शैक्षिक गुणवत्ता में एक नया परिवर्तन लाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को रसखान प्रेक्षागृह में सुपर-100 टीम की एक कार्यशाला को बीएसए हेमंत राव ने कही। उन्होंने कहा कि टीम के शिक्षक ब्लॉक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें। इन शिक्षकों को अपने विकास खंड में लर्निंग आउटकम में सीडीई श्रेणी के विद्यालय में जाकर सपोर्ट ऑपरेशन का कार्य करना होगा, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके और 14 फरवरी को होने वाली लर्निंग आउटकम की परीक्षा में अपने शैक्षणिक गुणवत्ता के स्तर को सुधार सकें। उन्होंने बताया कि यह सुपर-100 की टीम जनपद के लिए एक कोर टीम का काम करेगी। स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य राधेश्याम दीक्षित ने गतिविधि आधारित शिक्षण पर चर्चा करते हुए लर्निंग आउटकम को लेकर अनुभव साझा किया। एसआरजी सदस्य डॉ. अभय जैन ने बताया कि लर्निंग आउटकम को पढ़ाने के लिए बच्चों के साथ गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति का प्रयोग करेंगे, जिससे निश्चय ही इस दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शिवम शर्मा ने सुपर-100 टीम के साथ लर्निंग आउटकम के डाटा को साझा किया।
विज्ञापन

संचालन बीईओ डॉ. सत्यप्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर उप शिक्षा निदेशक वीके दुबे, सोमनाथ विश्वकर्मा, चंद्रशेखर यादव, आरपी त्रिपाठी, मनोज बोस व भगवान राव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें