फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन समय से न मिलना चिंता का विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सफाईकर्मी संघ की रविवार को हुई बैठक में सफाईकर्मियों का समय से वेतन न मिलने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिला महिला चिकित्सालय स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाईकर्मी) संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि शासन के पत्र में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि सफाई कर्मियों के जॉब चार्ट में सफाई कर्मियों का वेतन ग्राम प्रधान, सहायक विकास अधिकारी पंचायत की संस्तुति पर किया जाएगा। ग्राम पंचायत अधिकारी या ग्राम विकास अधिकारी के हस्ताक्षरों की कोई आवश्यकता नहीं दर्शाई गई है।
इसके बावजूद भी इनके हस्ताक्षर मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन सब समस्याओं को लेकर एक सप्ताह के अंदर सकारात्मक पहल नहीं होती है तो फिर धरना प्रदर्शन व अनशन आदि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता शाहजहांपुर के संघ अध्यक्ष विनोद कुमार छावला ने की। कार्यक्रम का संचालन मधुरानी ने किया। बैठक में दिनेश कुमार वाल्मीकि, मटरूलाल, नवी अहमद, किशन कुमार, संजय आदि कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें