फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेहंदी में सुमेरा, पोस्टर में सेमल अव्वल

Wed, 07 Feb 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय में पांच दिवसीय युवा महोत्सव मंगलवार को शुरू हो गया। इस अवसर पर हुई मेहंदी प्रतियोगिता में सुमेरा और पोस्टर प्रतियोगिता में सेमल अव्वल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। युवा महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की सुमेरा बानो प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की अनन्या शुक्ला द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की अंशिका गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की काजल वर्मा प्रथम, इसी कक्षा की सोनाली श्रीवास्तव द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की अनुष्का गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। बीए प्रथम वर्ष की शगुन शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार मिला।
पोस्टर प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की सेमल गुप्ता प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की मेघना त्रिपाठी द्वितीय व निहारिका शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। आरती थाल सज्जा प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की वर्षा कश्यप प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की तनु सिंह द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की स्वाति शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांस्कृतिक व अनुशासन समिति की छात्राएं मुस्कान कश्यप, उम्मैया, सेमल, अक्षिता, इशिका, रूशदा, श्रेया द्विवेदी, कंचन प्रभा मुस्कान, दिशा, अनुष्का, वैष्णवी, स्वेक्षा, काजल, पल्लवी, गुनगुन, श्रद्धा ने सहयोग किया। कार्यक्रम में डॉ. श्वेता, डॉ. अंजू, डॉ. सरिता यादव और डॉ. जायरा जैदी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें