फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो विषय में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका

Mon, 19 May 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी 10 जून तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

- परीक्षा के लिए शुल्क भी तय किया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया है। परिषद ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था दी है। जिसके लिए upmsp.edu.in वेबसाइट दी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए शुल्क भी अदा करना होगा।
परिषद की साल 2025 के परीक्षा परिणाम में फेल हुए परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा की सुविधा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह परीक्षार्थियों को आवेदन का मौका मिला है। आवेदन वेबसाइट पर करना होगा। हाईस्कूल की परीक्षा में दो विषयों में फेल हुए परीक्षार्थी को एक विषय में कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। जिसके लिए 256.50 रुपये शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में मानविकी वैज्ञानिक और वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में परीक्षा दे सकेंगे। कृषि भाग-एक और दो व व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। जिसके लिए 306 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस कोषागार में चालान के माध्यम से जमा किए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें