फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में दिखाई विद्यार्थियों ने प्रतिभा

Thu, 05 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न विभागों की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. सुधीर कुमार चौहान ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में संसाधनों के अभाव में बेहतरीन प्रतिभाएं भी दम तोड़ जाती हैं।
विज्ञापन


विद्यालय स्तर पर इस तरह के आयोजन दम तोड़ती ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए संजीवनी का काम कर रही हैं। इसके बाद समाजशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित दहेज हत्या विषयक नुक्कड़ नाटक और भ्रूण हत्या पर संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सेदारी की। संचालन प्रोफेसर कौशलेन्द्र  विक्रम सिंह ने किया। नुक्कड़ नाटक में अर्चना को प्रथम स्थान मिला। सोनम वाजपेई ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

भ्रूण हत्या संगोष्ठी में कुसुम सिंह अव्वल रहीं। राधा देवी दूसरे पुरस्कार की हकदार बनीं। वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित कूट साक्षात्कार में रोहित ने प्रथम स्थान पाया। प्रिया गुप्ता दूसरे व धर्मेन्द्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे। संचालन डा. भैयालाल ने किया। अंग्रेजी, संस्कृत एवं हिंदी विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित मौखिक काव्य पाठ में रीमा यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन


जंत्री देवी एवं अंजली को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। संचालन डा. एमसी यादव ने किय। हिंदी विभाग की ओर से आयोजित अंतर्विभागीय मौखिक काव्य पाठ में रचना देवी अव्वल रहीं। जंत्री देवी दूसरे व रीमा यादव तीसरे पुरस्कार की हकदार बनीं। संचालन डा. बृजलाल ने किया।

अंग्रेजी विभाग की ओर से हुई मौखिक काव्य पाठ प्रतियोगिता में शिवानी मिश्रा को पहला पुरस्कार मिला। अनीस दूसरे स्थान पर रहे। संचालन अंग्रेजी विभाग प्रभारी प्रो. सरिता सिंह ने किया।

जीडीसी के प्राचार्य सुधीर चौहान व पुस्तकालयाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि 21 फरवरी तक पुस्तकें जमा न करने वालों को पुस्तकालय का अदेय प्रमाणपत्र नहीं दिया जाएगा। इससे वे वर्ष 2015 की विश्वविद्यालय परीक्षा में बैठने से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें