फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कोचिंग जाने के लिए निकले छात्र को कार ने टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
फोटो- 16- ​शिवांश। फाइल फोटो
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर नैरा गांव के पास कोचिंग जाने के लिए निकले छात्र को शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क से दूर जा गिरा। चालक टक्कर मार कर कार लेकर भाग गया। पुलिस ने छात्र को एंबुलेंस से सीएचसी कछौना पहुंचाया वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लोन्हारा के नैरा गांव निवासी रामचंद्र के दो बेटों और दो बेटियों में छोटा बेटा शिवांश उर्फ निक्की (17) बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार सुबह वह कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। घर से निकलकर वह हाईवे किनारे बने प्रतीक्षालय की तरफ बस पकड़ने जा रहा था। इस दौरान लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवांश उछलकर दूर जा गिरा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने कार रोककर कुछ देर स्थिति देखी फिर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया लेकिन सीएचसी पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवांश दो भाइयों में छोटा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों से कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें