फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कैनाल रोड पर अचानक गिरी महिला, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली शहर के कैनाल रोड पर शनिवार सुबह एक महिला अचानक गश खाकर सड़क पर गिर पड़ी। महिला के बेसुध होकर गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे भूरा चौराहा निवासी युवक ने महिला को ऑटो से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के कैनाल रोड स्थित सिनेमा हॉल के पास करीब नौ बजे एक महिला (46) सड़क पर अकेले पैदल जा रही थी। इस दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वह सड़क पर गिरकर बेसुध हो गईं। महिला के गिरते ही सड़क पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने महिला की मदद करने का प्रयास किया इस बीच शहर के भूरा चौराहा निवासी गौरव ने बिना देर किए महिला को ऑटो से हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया।
करीब 45 मिनट तक डॉक्टरों ने महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। करीब साढ़े 10 बजे महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह अकेली थीं और उनके पास से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली जिससे तत्काल पहचान हो सके। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें