हरदोई। मिशन शक्ति-5.0 में बुधवार को एक दिन की बीएसए बनी छात्रा ज्योति ने कार्यालय का निरीक्षण किया। बीएसए और पटल सहायकों से कामकाज की स्थिति जानी। पटल सहायकों को निर्देश दिए कि कार्यों की प्राथमिकता तय करें और सभी काम समय से निपटाएं।
केजीबीवी सुरसा की कक्षा सात की छात्रा ज्योति को एक दिन के लिए बीएसए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यालय में पहुंचने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने स्वागत किया और कार्यालय में बैठने की व्यवस्था की। बीएसए बनी छात्रा ने कार्यालय के सभी अनुभाग में जाकर पटल सहायकों के कामकाज को देखा।
कार्यालय में पटल सहायकों से डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर, यू-डायस, अलाभित समूह के बच्चों के प्रवेश और मध्याह्न भोजन योजना की स्थिति की जानकारी ली। शिकायत निस्तारण की भी समीक्षा की। सभी पटल सहायकों को निर्देश दिए कि कार्यों की प्राथमिकता तय करें। सभी काम समय से निपटाए जाएं।