दयानंद इंटर कालेज में परीक्षा देने जा रही छात्राएं
आटो पलटने से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने एक छात्रा को जिला
अस्पताल रेफ र कर दिया।
हरदोई शहर के कांशीराम कालोनी निवासी नागेश्वर
दीक्षित की पुत्री मोनिका व एक अन्य प्रियांशी सुबह आटो से सुरसा के
दयानंद कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही थी। थाने से चंद कदम
दूरी पर पुलिया के पास अचानक आटो बेकाबू होकर खाईं में पलट गया, जिससे
छात्राओं की चीख पुकार मच गई।
इस दौरान लोग दौड़कर पहुंचे और छात्राओं को
स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर उपचार के बाद परिजनों को सूचना दी गई।
परिजन कु छ ही देर बाद अस्पताल पहुंचे। मोनिका की हालत गंभीर होने पर उसे
जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी होने पर दयानंद इंटर कालेज के टीचर
भी अस्पताल पहुंचे। इस घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के बरखेरवा निवासी
आटो चालक विपिन पुत्र खेमकरन को भी चोटें आईं हैं।