फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के कहने पर हड़ताल खत्म

Wed, 20 Dec 2017 12:07 AM IST
हरदाेई
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एएनएम के तबादले को लेकर भाजपा विधायक और सीएमओ के बीच हुए विवाद के बाद शुरू हुई स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई। सीएमओ जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मियों को समझाने पहुंचे। बताया कि स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री ने मामला संज्ञान में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने शासन पर सब छोड़ने की बात कही। 
विज्ञापन

गत शनिवार को भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू और सीएमओ डाक्टर पीएन चतुर्वेदी के बीच तीखा विवाद हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे पर बंधक बनाने का आरोप लगाया था। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आवाहन पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संघ समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। सोमवार को मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे सीएमओ डाक्टर पीएन चतुर्वेदी जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डाक्टर रामवीर सिंह की मौजूदगी में सीमएओ ने कर्मचारियों से कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर बात हुई है। उन्होंने बताया कि प्रकरण का संज्ञान मुख्यमंत्री ने लिया है। इस मामले में जल्द ठोस कार्रवाई की बात भी कही है। इस पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त  कर दी। इस दौरान प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डाक्टर राधेश्याम स्वामी, डाक्टर शरद वैश्य, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।  

 निर्णय न होने पर फिर करेंगे आंदोलन 
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संघ, मातृ एवं शिशु कल्याण संघ, लैब टेकिभनशियन संघ, आप्ट्रोमेट्रिस्ट संघ, नर्सेस संघ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अगर सरकार ने उक्त प्रकरण में जल्द ही कोई निर्णय नहीं लिया तो  फिर से आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों या अधिकारियों पर कोई कार्रवाई हुई तो आंदोलन होगा। इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें