फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा न इलाज, माफी के लिए उठाई आवाज

Mon, 18 Dec 2017 11:57 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधायक और सीएमओ विवाद के बाद आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मी विधायक के माफी मांगने की बात पर अड़ गए हैं। सोमवार को उन्होंने विधायक का पुतला फूंका और सीएचसी और पीएचसी में काम ठप रखा। इसके कारण मरीजों को परेशानी हुई। 
विज्ञापन

   मल्लावां स्थित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा कर्मियों ने हड़ताल रखी। सीरपुर, पुरबाँवां में भी काम नहीं किया। मरीज इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सकों और झोलाछाप की शरण में रहे। वहीं संडीला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी यही तस्वीर दिखी। मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण कार्य भी ठप रहा। चिकित्सकों की मांग है कि भाजपा विधायक सीएमओ से लिखित माफी मांगें।  
सवायजपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला पड़ा रहा। डॉ. अजंली ,डॉ. संजीव, बच्चउ लाल, आकाश, राहुल, सूर्योदय, राजीव, रमाकांत आदि ने कार्य नहीं किया। हरियावां में भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू का पुतला फूंका गया। पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी कार्य से विरत रहे। इस मौके पर डॉक्टर राजेंद्र सिंह, रवि दत्त, रिचा दुबे, शफीउल्ला खां, अलोक अवस्थी, मोहन तिवारी, वंशगोपाल तिवारी, रामेंद्र सिंह, विकास सिंह, शिखा मिश्रा, समर शर्मा, मोहितलाल, शालिनी वर्मा, मोहम्मद जावेद आदि उपस्थित रहे। माधौगंज में भी सीएचसी और पीएचसी में ताला पड़ा रहा। डॉक्टर अरुण ,डॉक्टर सीमा सिंह, डॉक्टर मिथिलेश हड़ताल पर रहीं। सहिजना से महिपाल, क्योटी से ईश्वरी ,बासा से सोमवती, सीमा, लखाई से संदीप और कस्तूरबा  विद्यालय से पारूल, प्रियांशी, निधि आदि छात्राएं दवा लेने गईं थीं। उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। पिहानी में भी ओपीडी बंद रही। सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डाक्टर वैभव जायसवाल समेत अन्य चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया। कछौना में बड़ी संख्या में मरीज बिना दवा वापस चले गए। 
विज्ञापन

गोपामऊ में चिकित्सकों की हड़ताल मरीजों पर भारी पड़ी। बेहटा गोकुल क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकाहा में भी ओपीडी ठप रहीं। कई मरीजों की तीखी नोकझोंक भी स्वास्थ्य कर्मियों से हुई। मेन गेट कर्मचारियों ने बंद कर दिया। सांडी पीएचसी पर मिशन इंद्रधनुष का कार्य ठप हो गया। पीएचसी प्रभारी अखिलेश बाजपेयी सहित पूरा स्टाफ हड़ताल पर रहा। उधर टड़ियावां में स्वास्थ्य कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। बिलग्राम में भी हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें