फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खनन पर सख्ती 24 घंटे में चार जेसीबी पकड़ीं

विज्ञापन
फोटो-23- मौके पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली, मौजूद पुलिस व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर खनन विभाग व तहसील क्षेत्र के अधिकारियों ने मिट्टी के अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों ने बीते 24 घंटे के अंदर खनन के काम में लिप्त चार जेसीबी मशीनों समेत डंपर व ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर सीज किए।
विज्ञापन

खान निरीक्षक अमित रंजन की अगुवाई में टीम ने गुरुवार को ग्राम जियो व नन्हें में अवैध खनन की सूचना मिलने पर मौके पर छापा डाला। खनन निरीक्षक ने दोनों जगह से एक-एक जेसीबी, डंपर व ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया।
तीनों वाहनों को सीज कर कोतवाली देहात पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। खनन निरीक्षक ने बताया कि शाहाबाद के हंसेपुर गांव में छापा मारकर मिट्टी के खनन काम में लगी एक जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

खनन निरीक्षक ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। महसोना गांव में बुधवार की रात मिट्टी का अवैध खनन किए जाने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने नायब तहसीलदार भीमचंद्र को मौके पर भेजा।
नायब तहसीलदार व टीम ने मौके पर मिट्टी खनन कर रही जेसीबी को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान मौके पर 3444 घन मीटर मिट्टी खोदे जाने की पुष्टि हुई। टीम ने जेसीबी को कताई मिल पुलिस चौकी की सुपुर्दगी में दे दिया।
टीम की ओर से खनन कराने वाले हनीफ पुत्र मुखन निवासी ग्राम भोलाखेड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, टीम ने कुछ दिन पूर्व खनन की शिकायत पर जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लिए जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें