फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में आए युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की ओर से तहरीर मिलने के बाद चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर गांव निवासी डंमर पुत्र स्व. धनई ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका छोटा बेटा अयोध्या प्रसाद (30) सोमवार को पत्नी मंजू, मां सीता, भाई शिशुपाल, उसकी पत्नी व चाचा महेश के साथ मल्लावां के अटवारा नेवादा गांव निवासी साले दीपू की शादी में शामिल होने आया था।
मंगलवार को बरात वापस आने के बाद अटवारा नेवादा में उसके ससुरालीजन राकेश, सर्वेश व बाबूलाल पुत्रगण तुलई व पुतन पुत्र गंगू ने विवाद के बाद उसके बेटे अयोध्या प्रसाद के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

बीच बचाव कराने पर आरोपियों ने शिशुपाल व उसकी पत्नी अनीता व बेटे पीयूष को भी मारापीटा। मारपीट में घायल अयोध्या प्रसाद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें