फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दौरान गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 27 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानी चुनाव में मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों को सख्ती से निपटा जाए। मतदान के दौरान पूरी निष्ठा से अपने दायित्व निभाएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानी चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 28 तारीख को होना है। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पांच ब्लाकों में थानों के सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। इस बार चुनाव में संवेदीनशील केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेंगे और उनकी फोटोग्राफी भी कराई जाएगी।

 सुरक्षा के लिए जनपद पुलिस कर्मियों के अलावा जनपद के बाहर से एक एएसपी, तीन सीओ 40 एसआई,  400 सिपाही, एक कंपनी अर्द्धसैनिक  बल और दो कंपनी पीएसी जिले को मिली है। इस बार मतदान के दिन नौ एसओ, 40 एसआई, 135 हेड कांस्टेबिल, 929 सिपाही, 21 महिला सिपाही, 1750 होमगार्ड, 888 चौकीदारों को लगाया गया है। पुलिस विभाग की ओर से मोबाइल टीमें बनाई गई है जो हर तीस मिनट के बाद बूथ पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


गुरुवार को चुनाव में लगे पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि जो पुलिस फोर्स पोलिंग पार्टी के साथ लगी है वह साथ ही जाएगी और पोलिंग पार्टी के साथ ही वापस होगी। इसके निगरानी के लिए सीओ व एक एसओ लगाया गया है अगर पोलिंग पार्टी को छोड़ कर पुलिस कर्मी गायब होते है तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नित्यानंद राय ने कहा कि पुलिस कर्मी महावत के रूप में इस दायित्व को ले और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करे।

वह निष्पक्षता से अपना दायित्व निभाये। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने कहा कि मतदान स्थल और मत पेटियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखे। मतदान केंद्र के आस पास भीड़ आदि एकत्रित न हो इसका ध्यान रखे और कोई भी घटना होने पर तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को दे। इस मौके पर सीओ बधौली तारकेश्वर पाण्डेय,हरियावां जितेंद्र गिरी, नितेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें