हरदोई। संविधान दिवस पर शिक्षा विभाग और परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और विद्यार्थियों व कर्मचारियों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई।
शासन के निर्देश पर गुरुवार को सभी परिषदीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ब्लाक संसाधन केंद्र,
बीएसए कार्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बच्चों को संविधान में दिए गए नागरिकों के मूल अधिकारों व दायित्वोें की जानकारी दी गई।
साथ ही देश के संविधान का सम्मान करने की सीख दी गई। बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार संविधान की रचना की गई और कितने समय पर संविधान बनकर तैयार हुआ। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर कार्यालय के लिपिक , डीआई कार्यालय के लिपिक और वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के लिपिक सहित सभी कर्मचारियों को बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. ब्रजेश मिश्र ने शपथ दिलाई गई ।
उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें कुछ अधिकारी दिए है तो साथ में हमारे लिए दायित्व भी निर्धारित किए हैं। हमें उनका भी पालन करना चाहिए। इस मौके पर कार्यालय के स्टेनो रामकृण वर्मा, लेखा लिपिक श्रवण कुमार मिश्र, नीलिमा अवस्थी, विवेक श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पाठक, राजेंद्र प्रसाद, आशा वर्मा, विमल शुक्ला, रामनाथ, शैलेंद्र झा, संतोष मिश्र, अजय कुमार, अनुपम मिश्र, प्रवीण मिश्र मौजूद रहे।
इधर ब्लाक संसाधन केंद्र बावन में संविधान दिवस पर प्रशिक्षुओं को संविधान के सम्मान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रशिक्षु सरोज, सुनीता, ज्ञानेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र आदि लोग मौजूद रहे। इधर संविधान दिवस पर पंतजलि योग समिति की ओर से गौशाला के निकट योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें योग के विषय में जानकारी दी गई साथ ही संविधान के विषय में भी परिचर्चा हुई। इस मौके पर हरिबंश सिंह, सोनू गुप्ता, कमल वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। डाल सिंह मेमोरियल मांटेसरी विद्यालय में संविधान दिवस पर बच्चों को बताया कि संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिए है और उनके दायित्व भी बताए है। इस मौके पर भूमिका सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।