फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गलियां, बरसात में दे रहीं दर्द

विज्ञापन
फोटो 17: गांव में खोदी गई गलियों को कुछ इस तरह से बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। नल से जल पहुंचाने के लिए गांवों में बिछाई जा रही पाइपलाइन ग्रामीणों के लिए बरसात में परेशानी का कारण बन गई है। पाइपलाइन डालने के लिए गांवों की गलियां और सड़कें खोद दी गईं लेकिन उन्हें मानक अनुरूप दुरुस्त नहीं कराया गया।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन ग्रामीण में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों और गलियों को खोदने के बाद उसी स्थिति में बनाए जाने की व्यवस्था दी गई है। निविदा की शर्तों के अनुसार काम करने वाली फर्म को सड़क को उसी स्थिति में बनाकर देना है जैसी काम शुरू होने से पहले थी। बावजूद इसके कई स्थानों पर सड़क की स्थिति पहले जैसी नहीं हो सकी और तो और सड़क को पुरानी स्थिति में बनवाए जाने के स्थान पर फर्म ने खोदे गए स्थान पर सीमेंटेड पटरे डलवा दिए हैं। इससे दो पहिया और चार पहिया वाहनों को निकलने में हादसों की आशंका बनी रहती है।
-
घरों में कनेक्शन के नाम पर भी मनमानी
ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में जलापूर्ति के लिए दिए जाने वाले कनेक्शन के लिए भी मानक तय हैं लेकिन फर्म और काम करा रहे फर्म के जिम्मेदार इसमें भी मनमानी कर रहे हैं। कहीं पर पतले पाइप से कनेक्शन दिए गए हैं कहीं पर अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से पाइप निकाल दिए गए।
विज्ञापन

-
गांव में गलियों में पहले खड़ंजा लगा था, सड़क और गलियों में आवागमन में आसानी रहती थी। अब सीमेंट के पटरे डलवाकर बीच में सड़क को ऊंचा कर दिया गया है। इससे परेशानी होती है।
-
गांव में सड़क और गलियों को खोदने के बाद दोबारा से दुरुस्त न किए जाने से आसपास की भी सड़क और गली धंस जा रही हैं। इससे बरसात में जलभराव हो जाता है और हादसों की आशंका रहती है।
-
गांवों में गलियों और सड़कों को पाइपलाइन बिछवाए जाने के लिए खोदे जाने के बाद फिर से वैसे ही बनवाए जाने की जिम्मेदारी संबंधित फर्म की है। इसमें यदि मनमानी हो रही है तो इसकी जांच कराकर इसे दुरुस्त कराया जाएगा। -मनीष गंगवार, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण

फोटो 17: गांव में खोदी गई गलियों को कुछ इस तरह से बनाया गया है। संवाद

फोटो 17: गांव में खोदी गई गलियों को कुछ इस तरह से बनाया गया है। संवाद

फोटो 17: गांव में खोदी गई गलियों को कुछ इस तरह से बनाया गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें