फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में पथराव, तीन भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलीपुरवा फाटक पर शनिवार को सुबह बाइक में कार की टक्कर लगने से दो पक्ष भिड़ गए और पथराव हो गया। जिसमें तीन भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रज्जूपुरवा निवासी प्रमोद परचून व्यापारी हैं। शहर के मंगलीपुरवा फाटक के पास दुकान है। प्रमोद के मुताबिक्र शनिवार को सुबह वह कार से दुुकान पर आ रहा था।
मंगलीपुरवा रेलवे फाटक पर आगे चल रहे बाइक में कार छू गई, जिससे बाइक सवार का प्रमोद से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और पथराव शुरू हो गया, जिससे प्रमोद व उसका भाई विनोद, अजय के सिर में पत्थर लगने से तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुुुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें