फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन में स्टीकर लगा कर ली इतिश्री

Thu, 02 Jul 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना रहित दिवस पर यातायात पुलिस ने वाहन पर स्टीकर लगाकर कार्य की इतिश्री कर ली। उसको नो इंट्री में आते जाते बड़े वाहन व डग्गामार वाहन नजर नहीं आए।
विज्ञापन


वहीं एआरटीओ ने लखनऊ चुंगी पर अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया। दुर्घटना रहित दिवस पर परिवहन विभाग की ओर से लखनऊ चुंगी पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यहां पर दो व चार पहिया वाहन चालकों को सावधानी से नियंत्रित गति से वाहन चलाने की सलाह दी।

एआरटीओ ओपी सिंह ने कहा कि दुर्घटना से बचने को नशे की हालत में, तेज रफ्तार में, बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाना चाहिए। मोड़ पर बगैर हार्न से गाड़ी पास नहीं करनी चाहिए। यातायात पुलिस की ओर से ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनोें पर स्टीकर लगाए गए। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन शिखर ओझा, रविचंद्र त्यागी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें